जमशेदपुर, मार्च 27 -- जमशेदपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन के निर्माण की दिशा में पहल करते हुए रामनवमी के अवसर पर भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया।सरयू राय ने बताया कि सनातन सदन में सनातन संस्कृति से जुड़े ग्रंथ, वेद-पाठ, कर्मकांड और पूजा पद्धति से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पंडितों को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की विधि और मंत्रों के शुद्ध उच्चारण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। तीन तल वाले इस भवन के ऊपरी दो तलों को सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पुस्तकालय और वाचनालय के रूप में विकसित किया जाएगा।मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिम कोने में गोसेवा केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। यहां गोमाता और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा पंच पल्लव के पौधे भी लगाए जाएंगे।इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.