पीलीभीत, जनवरी 28 -- पूरनपुर। शारदा नदी के धनाराघाट पर श्री रुद्र महायज्ञ की शुरुआत को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इसमें तमाम श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हिस्सा लिया। एक फरवरी को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन होगा। शारदा नदी के धनाराघाट पर हर साल की तरह इस बार भी माघ माह में साधु संतों का जमाबड़ा है। कार्यक्रम के आयोजक श्रीराम जानकी मंदिर पूरनपुर के महंत बाबा राघवदास ने बताया कि श्री रुद्र महायज्ञ बेदी पूजन के साथ शुभारंभ कर दिया गया है, जो एक फरवरी तक लगातार चलेगा। यज्ञ आचार्य पंडित चंद्रभूषण मिश्रा द्वारा वेद मंत्रों के साथ आहुतियां दिलाई जाएंगी। पूर्णाहुति व भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन होगा। दो फरवरी को परेवा है। ऐसे में कल्पवास करने वाले सभी साधु-संत तीन फरवरी को अपने आश्रम जाएंगे। कलश यात्रा में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.