हरदोई, मई 21 -- बेहटा गोकुल। ग्राम बरखेरा में सामूहिक सहयोग से आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ गुरुवार को श्रद्धा के साथ हुआ। सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 51 महिलाओं ने शारदा नहर से कलश में जल भरकर कथा स्थल तक यात्रा निकाली। कथा स्थल पहुंचने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की गई। कथा व्यास घनश्याम शुक्ल ने परीक्षित संजय सिंह सपत्नीक तथा जटाशंकर सिंह सपत्नीक से पूजन कराया। इसके बाद श्री शिव महापुराण का पूजन कर कथा का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में राधा, निशा, रोली, साधना सिंह, नीलम सिंह, गरुण सिंह, पूनम, सरला सिंह, संजू सिंह, प्रेम किशोर सिंह, रामकिशोर, रोहित सिंह, अश्वेसर, शिवा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रीरुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कलश यात्रा के साथ प्रारंभ यह भी पढ़ें- कलश शो...