श्री रुद्र महायज्ञ में परिक्रमा को उमड़ रहे श्रद्धालु
छपरा, जून 20 -- 8 शीतलपुर मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप की शनिवार को परिक्रमा करते श्रद्धालु दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड के शीतलपुर गांव स्थित श्रीराम-जानकी बड़का मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन शनिवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालु उमड़े। वैदिक मंत्रोच्चार, हर-हर महादेव के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना है। यज्ञाधीश संत स्वामी हृदयानारायणाचार्य जी महाराज ने कहा कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, मन की एकाग्रता और ईश्वर से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। श्रद्धा और समर्पण भाव से की गई परिक्रमा जीवन में सुख, शांति व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रामकथा और संत प्रवचन का श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.