श्री रुद्र महायज्ञ को ले निकलेगी आज कलशयात्रा
सीवान, मई 30 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के पकड़ी पंचायत अंतर्गत शेखपुरवा स्थित मां सिद्धेश्वरी हनुमंत मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर आज शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। यह महायज्ञ आगामी 4 जून तक चलेगा। इसके आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है वहीं लोगों में उत्साह का माहौल है। इस महायज्ञ के दौरान यज्ञाचार्य पंडित लक्ष्मीनिधि मिश्रा के देखरेख में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। वहीं प्रतिदिन शाम 7 बजे से श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथावाचिका अर्चनामणि पराशर श्रद्धालुओं को अमृतवाणी सुनाएंगी। कथा के बीच-बीच में कानपुर से आए कलाकारों द्वारा मनमोहक धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। यह भी पढ़ें- सैदनाथ शिव मंदिर में श्रीरूद्र महायज्ञ एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.