श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री बने अखिलेश
रांची, अगस्त 22 -- रांची। श्रीराम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति व केंद्रीय अध्यक्ष संत पीताम्बर जी महाराज ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय अखिलेश कुमार को ट्रस्ट का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। ट्रस्ट की ओर से 22 अगस्त को जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि अखिलेश कुमार की निरंतर सामाजिक सहभागिता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अखिलेश कुमार ट्रस्ट के अन्नपूर्णा सेवा, गौ-सेवा, दिव्यांग सहायता एवं शिक्षा सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.