बोकारो, अप्रैल 3 -- श्री श्री 108 श्रीराम महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को गवाई बराज नदी से ग्वालाडीह काली मंदिर तक 501 युवतियों ने शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाला गया। इस कलश यात्रा में आस पास के सभी गांवों की युवतियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सप्तम दिन तक चलने वाला इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर आचार्य गणेश पांडेय महाराज और कथावचक पूज्या शशि प्रभा ने बताया कि रामायण पाठ या श्रीराम महायज्ञ का आयोजन चैत्र मास में ही कराना शुभ माना जाता है। उन्होंनें कहा कि चैत्र माह से ही हिन्दू नव वर्ष का प्रारंभ होता है। साथ ही कहा की सनातन धर्म को सूर्य के हिसाब से माना जाता है जो इस माह में उत्तरायण में प्रवेश कर चुके हैं। दक्षिणायण के प्रवेश पर शुभ कार्य या धार्मिक अनुष्ठान वर्जित माना जाता है। उन्होंने जानकारी देते बताया कि इसी कारण हर वर्ष ग्वालाडीह ग...