बांका, मार्च 27 -- बांका, एक संवाददाता। गुरूवार को बिजयनगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री राम नवमी महोत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी राम नवमी के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति के सचिव मयंक मिंकू ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27/3/26 को आयोजित होने वाली शोभा यात्रा दोपहर 1 बजे दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ की जाएगी। यह शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जिले भर के भक्तजनों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं समिति के सक्रिय सदस्य विकास कुमार झा ने कहा कि राम नवमी का यह पावन अवसर पूर...