श्री राम दरबार मंदिर निर्माण का हुआ भव्य शुभारंभ
लोहरदगा, जून 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। श्री राम मंदिर दरबार न्यास के तत्वावधान में मिशन चौक लोहरदगा स्थित प्रस्तावित श्री राम दरबार मंदिर परिसर में बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान बजरंगबली की पताकाएं लेकर "जय श्री राम", जय वीर हनुमान, हर-हर महादेव और जय माता दी का जयघोष करते हुए नगर भ्रमण पर निकले। भक्ति गीतों और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद मिशन चौक स्थित मंदिर निर्माण स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना और भूमि पूजन कराया गया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.