हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई। चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवमी के पावन अवसर पर शहर के नवीन गल्ला मंडी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। मंदिर में पुजारी मैथिली शास्त्री के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम का पंचामृत दूध, दही, घी, शहद व चीनी से महाअभिषेक कराया गया। सहयोग में श्याम सुंदर व विनीत पांडे मौजूद रहे। इसके बाद भगवान का भव्य शृंगार किया गया और मंदिर को फूलों व आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। दोपहर ठीक 12 बजे घड़ी, घंटा और शंखध्वनि के बीच महाआरती प्रारंभ हुई। इस दौरान "भये प्रगट कृपाला दीन दयाला." सहित भजन-कीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.