कानपुर, जून 9 -- श्री रामलला मंदिर रावतपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन सोमवार को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने सोहर, मंगल गीत गाते हुए नृत्य किया। कथावाचक सरल ने कहा कि जब अधर्म बढ़ने लगता है तब प्रभु अवतार लेते हैं। उन्होंने सभी को धर्म के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर झांकी सजाई गई। कथा में सुशील मिश्रा, अवनीश मिश्रा, संतोष गिरि, शशिकांत दीक्षित, अजय शुक्ला, धीरज सेंगर, राजकुमार सिंह, राजेश चौधरी, राजा मिश्रा, नीतेश मिश्रा, मोहित मिश्रा, रवि अग्निहोत्री, राजू चंदेल, आलोक पांडेय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.