नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली। श्री राम लीला कमेटी इन्द्रप्रस्थ ने श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर 'मेरे राम-नर से नारायण' के माध्यम से रामनवमी मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना कर किया। सचदेवा ने भगवान श्री राम का स्मरण करते हुए जीवन में प्रत्येक क्रिया और प्रतिक्रिया के पीछे की भावना पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत लीला कमेटी की महिला सदस्यों के संगीतमय भजन से हुई। मुख्य वक्ता डॉ. आदित्य शुक्ल ने प्रभु राम के आदर्श चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। इस अवसर पर सुरेश बिंदल, तरुण गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.