मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फार्मा अन्वेषण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता, स्केच मेकिंग प्रतियोगिता, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, ज्ञान तथा रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के निदेशक डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम बताया कि यह दिवस भारत में फार्मेसी शिक्षा के पितामह माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। क्विज में 40 से अधिक छात्र विजयी रहे। लगभग 320 से अधिक छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...