मुजफ्फर नगर, जून 22 -- श्री राम कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की बीएससी क्लीनिकल न्यूट्रीशन एवं डायटेटिक्स प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। शानदार सफलता पर कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परीक्षा परिणाम में हुमेरा ने 83.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, महविश गुल ने 79.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा समरीन व स्नेहा वर्मा ने 72.1 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, आधुनिक सुविधाओं और परिजनों के सहयोग को दिया। इस उपलब्धि पर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए निरंतर कठिन परिश्रम की प्रेरणा दी। वहीं प्राचार्या डॉ. प्रेरणा...