श्री राम की पादुकाएं और माला तक चुरा ली, AAP नेता का BJP पर हमला; कहा- शर्म भी नहीं आती
नई दिल्ली, जून 22 -- अयोध्या में मंदिर से भगवान राम की खड़ाऊं और गले का हार चोरी होने के मामले में आम आदमी पार्टी बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जहां राजा भरत ने भगवान राम की खड़ाऊं को सिंहासन पर रखकर 14 साल तक अयोध्या पर शासन किया था, वहीं बीजेपी से जुड़े लोगों ने कथित तौर पर उन्हीं खड़ाऊं को चुरा लिया है। आम आदमी पार्टी की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, आप के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को कहा कि पहले 2 करोड़ रुपए की जमीन 18.5 करोड़ रुपए में खरीदी गई। फिर 3 करोड़ रुपए की जमीन 24 करोड़ रुपए में खरीदी गई। उसके बाद 9 करोड़ रुपए की जमीन 55 करोड़ 47 लाख रुपए में खरीदी गई। इसके बाद दान पेटी और पवित्र 'राम शिलाओं' की चोरी के मामले भी सामने आए। इन सभी घटनाओं ने करोड़ों हिंदुओं को बहुत आहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.