कन्नौज, जनवरी 25 -- गुगरापुर। श्रीरामजानकी मंदिर व आश्रम प्रांगण खरगापुर मे श्रीराम कथा के तीसरे दिवस रविवार को व्यास अनुज पाण्डेय ने बताया कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, करुणा और कर्तव्य का आदर्श है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा मानव जीवन को सही दिशा देने, मर्यादा मे रहने तथा संस्कारित बनाने वाली है। भगवान राम के द्वारा जीवन मे पालित धर्म,कर्तव्यों और मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने श्रोताओं को धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।व्यास जी ने कहा कि हम जब भी संसार मे रह कर भ्रमित हो तब तब श्री राम कथा का अध्ययन और मनन करना चाहिए। कथा में महंत हरिदास जी महाराज, लक्ष्मीराज सिंह सोलंकी, मंजू सोलंकी सहित ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्ति मय हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.