बांका, अप्रैल 11 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत अहीरों दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री राम कथा रामलीला महोत्सव का आगाज हुआ।इसका विधिवत उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष सोनी सिंह के प्रतिनिधि डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने किया।आठ दिवसीय रामलीला महोत्सव के प्रथम दिन गुरुवार को दशरथ पुत्र यष्टी व श्री राम जन्म, शुक्रवार को मुनि आगमन एवं ताड़का,मारीच, सुबाहु वध का कार्यक्रम हुआ।जबकि 11 अप्रैल को सीता स्वयंवर एवं रावण वानासुर संवाद,धनुष यज्ञ,12 अप्रैल को श्री परशुराम- लक्ष्मण संवाद एवं श्री राम-सीता विवाह,13 अप्रैल को सूर्पनखा नाकछेदन, खरदूषन - त्रिशरा वध,सीता हरण,14 अप्रैल को शबरी नवधा भक्ति, श्री राम- सुग्रीव मित्रता व बाली वध, 15 अप्रैल को लक्ष्मण शक्ति, श्री राम विलाप तथा 16 अप्रैल को रावण वध,श्री राम राज्याभिषेक एवं राजतिलक का कार्यक्रम निर्धार...