भागलपुर, अप्रैल 11 -- संसार में श्रीराम कथा का बड़ा ही महत्व है।क्योंकि राम कथा जहां होती है वहां का सम्पूर्ण वातावरण पवित्रमय हो जाता है। श्रीराम कथा का श्रवण पूरे भक्ति भाव से करना चाहिए। ये बातें शादीपुर मिडिल स्कूल में कथा शुभारंभ करते कथा वाचक बाल योगी आशीष आनंद जी ने कही। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा से हमें पारिवारिक, सामाजिक, धार्मिक ज्ञान मिलता है। इससे पूर्व कथा का शुभारंभ फीता काटकर जिप उपाध्यक्ष पप्पू यादव, मुखिया अमरेंद्र सिंहा, जदयू अध्यक्ष कंचू राम, प्रणव सिन्हा आदि ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.