बाराबंकी, जनवरी 23 -- बाराबंकी। वसंत पंचमी के अवसर पर श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया जिसमें देवी सरस्वती की आराधना के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे परिसर में ज्ञान, विद्या और वसंत की ऊर्जा का वातावरण व्याप्त हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापना और वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल (डॉ.) विजय तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्रों को ज्ञानार्जन और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, छात्र कल्याण प्रकोष्ठ के डायरेक्टर प्रो. डॉ. बी.एम. दीक्षित, पुस्तकालयाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.