श्री रामपाड़ा रातभर बिजली गुल रहने से गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम
दुमका, मई 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। शहर के श्रीराम पाड़ा मोहल्ले में बीती रात पूरी तरह बिजली गुल रहने से गुस्साए लोगों ने गुरुवार सुबह सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर ठीक किया और आपूर्ति बहाल होने पर जाम हटाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार रात से ही मोहल्ले की बिजली गायब थी। भीषण गर्मी और उमस में बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग पूरी रात परेशान रहे। लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में आए दिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने से बार-बार बिजली ट्रिप हो जाती है और वोल्टेज भी कम आता है। यह भी पढ़ें- बिजली की ट्रिपिंग से परेशान मुहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग का किया घेराव आक्रोशित लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.