लातेहार, मार्च 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। आगामी श्री रामनवमी पूजा महोत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को अपराह्न 3 बजे महावीर मंडल देवी मंडप की बैठक स्थानीय देवी मंदिर प्रांगण में आहूत की गई है। बैठक के दौरान पूजा समिति श्रीरामनवमी के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम, मंदिर का रख रखाव समेत कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई निर्णय भी लिए जायेंगे। साथ ही श्री रामनवमी पूजा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर नई कमेटी का गठन भी किया जाएगा। बैठक में चंदवा के समस्त सनातन धर्मावलंबियों को आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी समिति के सूरज कुमार यादव ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...