लातेहार, मार्च 27 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में श्री रामनवमी पूजा के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर , दुर्गा मंदिर और देवी मां की मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा पहाड़ी हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ देखते बनी। इस प्रखण्ड के विभिन्न गांवों के अलावे पलामू जिला के भी कई भक्त इस मंदिर में पूजा के लिए आये थे। सुबह से ही पहाड़ी मंदिर के अलावे बाजार पंचमुखी मंदिर, बस स्टैंड आदिशक्ति महावीर मंदिर,चमरडीहा हनुमान मंदिर, देवी मां मंदिर, पुरानी बस्ती स्थित देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। जो अपराह्न तक जारी रहा। पहाड़ी मंदिर परिसर में भक्तों के लिए समिति के सहयोग से समाजसेवी श्यामली शर्मा की ओर से महाप्रसाद और शर्बत का वितरण किया गया। विधायक रामचन्द्र सिंह ने मंदिरों में जाकर मत्था टेका और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.