रुडकी, मार्च 26 -- श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गंगा घाट पर गुरुवार को श्री रामनवमी का पर्व उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा और दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल माता दुर्गा के विशेष पूजन के साथ हुआ। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक माता को स्नान कराया, जिसके उपरांत विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। भगवान के बाल स्वरूप का दूध, दही, शहद और घी से पंचामृत स्नान कराया गया। स्नान के पश्चात प्रभु का मनमोहक श्रृंगार किया गया और भव्य आरती उतारी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.