कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। इस्कॉन मंदिर में रामनवमी पर श्री राम कथा महोत्सव आयोजित किया गया। वैष्णव स्वामी महाराज ने प्रभु श्री रामचंद्र जी के दिव्य गुणों की अत्यंत मार्मिक व प्रेरणादायक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर श्री श्री जानकी वल्लभ, लक्ष्मण, हनुमान व हनुमान जी का चांदी के 108 कलशों द्वारा दिव्य अभिषेक किया गया। इस अवसर पर भगवद्गीता आधारित वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 15 सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को साइकिल, स्मार्ट वाच और टीशर्ट आदि से सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी शिवम कपूर ने बताया कि इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, अर्नव सिंह, वेदांशी सोनी, अक्षिता सिंह, शिवानी शर्मा एवं जानवी अढाना शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.