गया, मार्च 8 -- शहर के धर्मसभा भवन में रविवार को श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति की बैठक हुई। बैठक में श्री रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक डॉ. जगदीश शर्मा ने कहा कि श्री रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा में सुरक्षा के साथ बेहतर व्यवस्था की जरूरत है। श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था वं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन का सहयोग बहुत जरूरी है।समिति के कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि शोभा यात्रा (लाइसेंस) से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है।समिति के महामंत्री मणि लाल बारिक ने कहा कि इस बार शोभायात्रा को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के लिए अभी से व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.