पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के रेड़मा ठाकुरबाड़ी परिसर में वासंती नवरात्र के तहत श्री रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ के दूसरे दिन भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा किया। साथ ही मानस पाठ में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी करने में तल्लीन रहे। श्री रामचरित मानस के पाठ से पूरा रेड़मा क्षेत्र गुंजायमान है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रिंकू कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित प्रथम दिवस के प्रवचन कार्यक्रम के उदघाटन समारोह का संचालन यशवंत कुमार तिवारी उर्फ छोटे तिवारी ने किया। नगर निगम के उपमहापौर मनोज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। श्री राम चरित मानस नवाह परायण यज्ञ के प्रथम दिवस पर मानस विदूषी एवं राम कथा वक्ता देवी चंद्रकला ने कहा कि श्री राम कथा अनंत है और इसका श्रवण मनुष्य को धर्म के मार्ग पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.