श्री रामचरितमानस नवाहपरायण महायज्ञ में शामिल होकर सांसद ने बढ़ाया उत्साह
पलामू, मई 24 -- नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड के पथरही एवं सतबरवा के झाबर गांव में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाहपरायण महायज्ञ में रविवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह शामिल होकर क्षेत्र के विकास के लिए प्रार्थना की। साथ ही श्रद्धालुओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए ऐसे आयोजन का नियमितता बनाए रखने पर बल दिया।उन्होंने पथरही स्थित शिव मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। इस दौरान सांसद ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.