दुमका, जून 23 -- राजकुमार कुशवाहा दुमका, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- कक्षा 11वीं के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागतकार्यक्रम का आयोजन श्री रामकृष्ण आश्रम 2 उच्च विद्यालय दुमका में कक्षा 11वीं के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष दिवाकर महतो थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दिलीप कुमार झा, कुरुआ पंचायत की मुखिया निर्मला पुतुल तथा ग्राम प्रधान जून मुर्मू उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया गया।अध्यक्षता एवं मं...