दुमका, फरवरी 19 -- श्री रामकृष्ण आश्रम में रामकृष्ण देव का 191वाँ शुभ जन्मउत्सव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद, मंगलारति, प्रार्थना, और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और रामकृष्ण देव की पूजा-अर्चना की स्वामी विश्वरूप महाराज ने कहा कि रामकृष्ण देव का जन्मोत्सव हमें उनके जीवन और शिक्षाओं को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण देव ने हमें सिखाया कि सभी धर्म एक ही लक्ष्य की ओर ले जाते हैं और हमें एक दूसरे के प्रति प्रेम और सहिष्णुता का व्यवहार करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.