मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मोरना शुकतीर्थ में स्थित श्री शुकदेव आश्रम में श्रीराम कथा की अमृत वर्षा के लिए मानस मर्मज्ञ मुरारी बापू शुक्रवार को तीर्थ धाम पधार गए हैं। बापू ने भागवत पीठ में सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजा की। शनिवार से बापू की नौ दिवसीय राम कथा प्रारंभ होगी।
मुरारी बापू का आगमन सुप्रसिद्ध कथावाचक मुरारी बापू शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से तीर्थधाम पहुंचे और सीधे श्री शुकदेव आश्रम पधारे। उन्होंने तीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच भावपूर्ण स्मरण कर संत विभूति को श्रद्धाजंलि अर्पित की। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज के सानिध्य में बापू ने सिद्ध अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजन किया। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के बटुकों ने मंत्र पाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.