अररिया, जुलाई 30 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर फारबिसगंज के वंदना सभागार में बुधवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय परिवार ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं गुरु वंदना प्रस्तुत कर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।इस अवसर पर शिशु मंदिर खंड के प्रधानाचार्य रामनरेश सिंह ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य श्रीप्रसाद राय ने कहा कि उन्होंने वेदों का संकलन, महाभारत तथा अठारह पुराणों की रचना कर भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। यह भी पढ़ें- Munger News: गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश: संजय ...