रामगढ़, फरवरी 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से रामगढ़ स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में भव्य फाल्गुन महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत गणेश पूजन के साथ हुई, जिसके बाद दादी जी का भव्य फाल्गुन उत्सव प्रारंभ हुआ। फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर चिरकुंडा की प्रसिद्ध भजन गायिका मेघा निगानिया को उनकी टीम के साथ विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने मधुर और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उनकी ओर से प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरे वातावरण में भक्ति की अद्भुत छटा बिखर गई। उपस्थित दादी भक्तों ने उनके भजनों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। महोत्सव के दौरान दादी जी के दरबार को रंग-बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.