बुलंदशहर, मार्च 7 -- श्री श्यामा श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में श्री राधे रानी एवं खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन सुनकर श्रद्धालु भक्ति के रस में सराबोर हो उठे। शुक्रवार की देर सांय दाऊजी मंदिर में श्री राधे रानी एवं खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या में गाजियाबाद के सज्जाकारों ने श्री राधे रानी एवं खाटू श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर दरबार को विभिन्न फूलों की लड़ियों से सजाया। पुरोहित सौरभ गौड़ ने विधि विधान से श्री राधे रानी व खाटू श्याम बाबा की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन संध्या में दिल्ली से आई स्नेहा गोस्वामी, धौलपुर राजस्थान के बृजराज सिंह लक्खा, श्रीधाम बरसाना के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक भाई महावीर शर्मा ने तेरी याद में डूबा रहूं कन्हैया, तेरी कृपा का क्या है भरोसा कब किस पर हो जाए, जरा सी हम पर...