श्री राधे पुराण कथा में श्रद्धालु हुए भाव विभोर
मेरठ, जून 7 -- मेरठ। नमामि राधे ट्रस्ट मोदीनगर के तत्वावधान में श्री औघड़नाथ मंदिर, मेरठ कैंट में आयोजित श्री राधे पुराण कथा महोत्सव के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भक्ति रस का आनंद लिया। कथाव्यास पूज्य गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने श्री राधा जन्म एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य कथाओं का वर्णन करते हुए कहा कि प्रत्येक जीव संसार रूपी बंधन में जन्म लेता है और मानव जीवन का उद्देश्य परमात्मा की शरण प्राप्त करना है। उन्होंने श्री राधारानी के प्राकट्य, भगवान शिव की दर्शन-लीला तथा महिषासुरमर्दिनी महालक्ष्मी की कथा का भी भावपूर्ण वर्णन किया। व्यासजी ने कहा कि भजन, कीर्तन एवं प्रभु स्मरण से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- महारास आत्मा और परमात्मा का दिव्य मिलन है, मात्र नृत्य नहीं कथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.