अलीगढ़, अगस्त 18 -- जट्टारी। अलीगढ़ के खैर तहसील के टप्पल क्षेत्र स्थित 'श्री राधा रानी टाउनशिप' के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है। फर्जी कंपनी बनाकर और मौके पर गेहूं की फसल खड़ी जमीन को प्लाट बताकर लगभग 5,000 निवेशकों से धोखाधड़ी की गई है। इस संबंध में पीड़ित निवेशक अमित कुमार ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित अमित कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी वसुंधरा एन्क्लेव, ईस्ट दिल्ली द्वारा एसएसपी को दी गई शिकायत में बताया कि पीड़ित ने 'श्री श्याम राधिका होम जोन प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा' के मालिक विष्णु शर्मा निवासी दहेलियापुठ, थाना जसरथपुर, एटा के जरिए खैर, अलीगढ़ स्थित 'श्री राधा रानी टाउनशिप' में 100 वर्ग गज का प्लाट 23 फरवरी 2025 को बुक किया था। इसके एव...