लखनऊ, मार्च 13 -- मलिहाबाद, संवाददाता। मुंशीगंज स्थित श्री राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर में शुक्रवार को पारंपरिक फूलों की होली खेली गई। भक्ति और उल्लास के इस उत्सव में डीजे की धुनों और मनमोहक झांकियों के बीच श्रद्धालू नाचते नजर आए। उत्सव का शुभारंभ मंदिर के महंत ब्रह्मज्योति महाराज ने श्रीराधा कृष्ण को गुलाल अर्पित कर किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को अबीर, गुलाल का तिलक लगाकर सात्विक होली खेलने का आह्वान किया। पूरा मंदिर परिसर राज श्यामा जू के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम व्यवस्थापक प्रवीण अवस्थी ने बताया कि मंदिर की परंपरा के तहत इस बार भी फूलों की होली खेली गई, जिसमें अधिक संख्या में श्रद्धालू पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.