धनबाद, मार्च 19 -- झरिया के लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री राणी सती मंदिर 21 मार्च को गणगौर उत्सव व दादी जी का सिंधारा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में आयोजन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता द्वारका प्रसाद गोयनका ने की। सर्वसम्माति से उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। उत्सव के तहत 21 मार्च को मंदिर परिसर में सुबह में गणगौर पूजा होगी। इसमें सुहागिन महिलाएं शामिल होगी। दोपहर में राणी सती दादी जी का सिंधारा उत्सव, चूड़ा मेंहदी उत्सव और भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। शाम को ईसर गणगौर माता की शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जो नगर भ्रमण करते हुए आनंद भवन पहुंचेगी। जहां पर गणगौर माता का विसर्जन किया जायेगा। बैठक में मंदिर कमेटी के द्वारका प्रसाद गोयनका, छेदी तुलस्यान, अरुण झुनझुनवाला, अनिल खेमका, सत्यनारायण भोजगढ़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.