गोरखपुर, मई 27 -- गोरखपुर। श्री राणी सती दादी सेवा मंडल, साहबगंज द्वारा मंगलवार को विजय चौक स्थित रुंगटा बिल्डिंग में पुरुषोत्तम ज्येष्ठ मास के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सरोज रूंगटा, मीनू डीडवानिया, नैना रुंगटा, आनंद रूंगटा, पवन सिंघानिया, भारत जालान, नारायण खेमका, मनोज गोयल, अमित सिंघानिया, मनीष रुंगटा, संजय सिंघानिया, अभिषेक गोयल, शैलेश तुलस्यान, बजरंग सिंघानिया, अतुल खेतान, नंदू रामरायका और रत्नेश गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर नगर में विशाल भंडारों का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- वैश्य समाज ने किया भंडारा यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर जगह ...