गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर। श्री राणी सती दादी सेवा मण्डल, गोरखपुर की ओर से शनिवार को परिणय स्थली, बैंक रोड में प्रेस वार्ता आयोजित कर 1 मार्च 2026 को होने वाले श्री राणी सती दादी जी के फाल्गुन शोभायात्रा एवं भजनोत्सव उत्सव की विस्तृत जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि 1 मार्च को प्रातः 7 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, साहबगंज से भव्य शोभायात्रा एवं 151 निशान यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा चौरहिया गोला, बक्शीपुर, जुबली चौक और बैंक रोड होते हुए परिणय स्थल पर संपन्न होगी। शोभायात्रा के दौरान गोरखपुर के भजन गायक राज पांडेय द्वारा दादी जी के भजनों का गुणगान किया जाएगा। इसी दिन सायं 6 बजे परिणय स्थल, विजय चौक पर भजनोत्सव का आयोजन होगा। इसमें कोलकाता से आमंत्रित कलाकार ज्योति खन्ना एवं हर्षिता डिडवानिया फाल्गुन भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी...