इटावा औरैया, जून 8 -- ​इटावा। गांव रामगढ़ खेड़ा नन्दगवां में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के भंडारे में श्री राठौर सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने जल सेवा शुरू की। भीषण गर्मी के बीच संस्थान द्वारा की गयी जल सेवा से भंडारे में आए सैकड़ों श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। इस दौरान समाज के युवाओं ने समाज सेवा का संकल्प लेते हुए संस्था की सदस्यता ग्रहण की। संस्था में शामिल होने वाले नए सदस्यों में शिशुपाल सिंह राठौर, धीरज राठौर, सोनू राठौर, प्रदीप राठौर और डॉ. योगेश मोदी आदि शामिल हैं, जिन्हें पदाधिकारियों ने पट्टीका पहनाकर संस्था में शामिल किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर, कोषाध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री विपिन राठौर, संगठन मंत्री अतुल राठौर, शिशुपाल राठौर, प्रदीप राठौर, प्रमोद राठौर, अमित कुमार, ग्राम प्रधान ...