श्री रघुनाथ मंदिर सभा का वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
शामली, मई 11 -- शामली। श्री रघुनाथ मंदिर सभा पंजाबी कॉलोनी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का भव्य समापन श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा वातावरण भजन-कीर्तन एवं सत्संग से भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में साध्वी समाहित, महंत लोकेशदास, श्याम साखीदास, पंडित दिनेश पाठक, रवि पाठक एवं निशांत भागवत पाठक ने अपने भजनों एवं प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन अरविंद संगल, विधायक प्रसन्न चौधरी एवं रालोद प्रदेश महासचिव विजय कौशिक उपस्थित रहे। सभा पदाधिकारियों ने सभी गायक मंडलों एवं संत-महात्माओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर सभा के प्रधान सुभाष चुग ने की। कार्यक्रम में राधेश्याम भार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.