श्री मुनि के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मार्च से वेतन नहीं
कानपुर, जून 25 -- कानपुर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन ने श्री मुनि इंटर कॉलेज गोविंद नगर के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मार्च 2026 से लंबित वेतन की मांग उठाई। एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी ने बताया कि विभाग की अनदेखी के चलते समय से वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक को किसी कठिनाई व वेतन में गड़बड़ी होने पर वेतन वितरण अधिनियम 1971 के तहत अधिकार है कि एकल संचालन के माध्यम से शिक्षकों कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जाए। इस अधिकार का प्रयोग नहीं किया गया। इस संदर्भ में एसोसिएशन ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक शिक्षा निदेशक को पत्र सौंपा। तत्काल एकल संचालन कर शिक्षकों कर्मचारियों का वेतन भुगतान कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.