कानपुर, मई 31 -- कानपुर। श्री माहेश्वरी महिला मण्डल ने रविवार को पुरुषोत्तम मास के पवित्र माह में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। श्री बालाजी मित्र मण्डल ने पाठ किया। 33 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ व अन्य पदाधिकारियों ने सुन्दरकांड का पाठ सुना। इस अवसर पर अध्यक्ष रेखा जी, मंत्री रुचि बाहेती, कोषाध्यक्ष राधिका मूंदड़ा, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष शालिनी करनानी, करुणा अटल, अंजू जाजू, सांस्कृतिक मंत्री रिचा बांगड़ आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...