बदायूं, अक्टूबर 13 -- बिसौली, संवाददाता। विदेहनदिनी शरण महाराज सोई आश्रम की कृपा से श्री मारूति नंदन महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन महंत फूलबाबा के निर्देशन में आयोजन मंडल द्वारा कराया जा रहा है। अध्यक्षता मध्य प्रदेश के सतना जिले से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पं. राधेश्याम महाराज कर रहे हैं। यज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व आचार्य ने पुण्य वचन संस्कार संपन्न कर मंडप प्रवेश कराया। शाम के समय मंगला आरती के पश्चात श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। कथा स्थल पर भक्तिरस का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। पूरे आयोजन स्थल पर जय श्रीराम और हनुमान जी महाराज की जय के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर यजमानों के रूप में भगवान सिंह चौहान व पूनम कुमारी चौहान, मनोज कुमार शर्मा व सुनीता देवी, अशोक कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.