रुडकी, मई 13 -- रुड़की, संवाददाता। श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंधन समिति ने बुधवार को शिक्षिकाओं और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर बोर्ड परीक्षा एवं गृह परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार बांटे गए। नौ शिक्षिकाओं को बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक परिणाम देने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वर्ष 2025 में न्यूनतम अवकाश लेने वाली अध्यापिकाओं को विशेष कार्यनिष्ठा सम्मान से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- रुड़की में मेधावी छात्राएं को मिली छात्रवृत्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...