रांची, मार्च 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री महावीर मंडल केंद्रीय चुनाव समिति रांची के चुनाव को लेकर शनिवार को श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट केंद्रीय कार्यालय में जानकारियां दी गईं। प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि नई कार्यकारिणी का कार्यकाल दस मार्च से 18 फरवरी 2027 तक का होगा। नई समिति का कार्यकाल 11 माह का होगा। नई कार्यसमिति का चुनाव आठ मार्च को होगा। चुनाव के पूर्व अधिकारियों को आमसभा कर आय-व्यय का ब्यौरा और किए जानेवाले सभी कार्य की जानकारी देते हुए पुरानी कमेटी भंग करने की घोषणा की जाएगी। अगर यह कार्य करने में कमेटी विफल रही तो कार्यकाल के बाद कमेटी भंग समझी जाएगी। हर वर्ष नई चुनाव प्रक्रिया से ही नयी कमेटी का गठन होगा। श्री रामनवमी महोत्सव के दो माह पूर्व श्री रामनवमी कमेटी का चुनाव कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यह कार्य चुनाव कमेटी करेगी। 2027 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.