पलामू, मार्च 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर केंद्रीय रामनवमी समिति श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल-मेदिनीनगर की शुक्रवार को शिवाला घाट स्थित महावीर मंदिर परिसर में बैठक कर नया अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह को चुन लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक गणेश गिरी जबकि संचालन पूर्व महामंत्री विजय ओझा ने किया। मनोहर कुमार लाली को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में गणेश गिरी ने कहा कि मेदिनीनगर में रामनवमी पूजा का लंबा और गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार यह पर्व यहां बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी सभी रामभक्त मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। पूर्व महामंत्री विजय ओझा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पूजा पूरे उत्साह और भव्यता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.