श्री महाकालेश्वर महादेव की प्रथम वर्षगांठ मनेगी
सीतापुर, मई 8 -- महमूदाबाद, सीतापुर मां संकटा देवी धाम परिसर में स्थापित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर की प्रथम वर्षगांठ नौ मई शनिवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। धाम समिति के अध्यक्ष आरके वाजपेयी ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर पर प्रातः विधि-विधान से पूजन-अर्चन होगा। दोपहर एक बजे भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। सायं सात बजे मंदिर में स्थापित श्री नर्मदेश्वर महादेव जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात रात में महाआरती होगी। महाआरती के बाद भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.