देहरादून, दिसम्बर 22 -- देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑस्टियोसारकोमा से पीड़ित का एक बड़े बोन ट्यूमर को निकालते हुए मरीज का पैर बचाया। अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की सफलता पर टीम को शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ अजीत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक मरीज को ऑस्टियोसारकोमा का कैंसर था। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने लिंब-सेल्वेज सर्जरी करने का निर्णय लिया। ट्यूमर का आकार बहुत बड़ा होने के कारण पैर काटने की संभावना बनी हुई थी, जिससे यह सर्जरी अत्यंत चुनौतीपूर्ण बन गई। जिसमें डॉक्टरों ने लिंब-प्रिजर्विंग कैंसर सर्जरी की मदद से ट्यूमर को पूरी तरह निकाला। सर्जरी करने में डॉ. अजीत कुमार तिवारी, डॉ. शिफा व डॉ. निशिथ गोविल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...