बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- क्षेत्र के श्री मनीषी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य वेद प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम देख छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे। परीक्षा देने वाले 41 बच्चों में से सभी उत्तीर्ण हुए। इसमें दसवीं कक्षा में मधु ने 65.4 प्रतिशत, राधिका ने 64. 85, कुनाल ने 64.85, लोकेश ने 63.71 और सुमित ने 59 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 11वीं में प्रियांशी ने 67.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सभी उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्यालय की अनुप्रिया ने बढ़ाया मान यह भी पढ़ें- छात्राओं ने छात्रों को पछ़ाड़ा,सुप्रिया 96 हाईस्कूल,साक्षी 90.80प्रतिशत अंक के साथ बनी जिला टॉपर ...